लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में दीपक बैज
पहुंचे गरियाबंद कार्यकर्ताओं को दिए दिशा- निर्देश
रिपोर्ट: -डेकेश्वर (डीके) ठाकुर
गरियाबंद (छत्तीसगढ़) ।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद दीपक बैज का लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत् गरियाबंद पहुँचे उनके साथ राजिम क्षेत्र के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल, विंद्रानवागढ़ के विधायक जनक राम ध्रुव भी थे नगर में जगह - जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व ढ़ोल बाजे के साथ जोशिला स्वागत किया गया पैरी कालोनी चौक में कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर एवं डीके ठाकुर के नेतृत्व में काली माता चौक में राजेश साहू - सन्नी मेमन के नेतृत्व में और तिरंगा चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के द्वारा स्वागत किया गया। आगामी लोकसभा की चुनावी तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने स्थानीय सिविल लाइन स्थित सांस्कृतिक भवन में जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने जनक राम ध्रुव के कुशल नेतृत्व कड़ी मेहनत की बदौलत बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभेद्य किले के रुप में चिंहित विंद्रानवागढ़ पर फतह पा ली ठीक वैसे ही मेहनत करके अब हमको महासमुंद लोकसभा सीट जीतनी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह - वर्धन करते हुए जीत के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा - निर्देश दे उपस्थित कांग्रेस जनो से तन- मन- धन से आसन्न लोकसभा चुनाव में जुटने का आव्हान किया।
लडेंगे सभी सीटो पर
जीतेंगे भाजपा से अधिक...
मीडिया से रुबरु होते हुए पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इण्डिया गठबंधन से कोई समझौता नहीं हुआ हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी सभी ग्यारह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और अपने दम पर भाजपा से अधिक सीटें जीतेंगी, पार्टी का प्रदर्शन 2019 की तुलना में बेहतर हो इसके लिए सभी कांग्रेस जन पूरी एकजुटता के साथ परिश्रम रत् हैं। देश के साथ अब प्रदेश में भी संकट का दौर शुरू हो गया हैं, मोदी गारंटी और लोकलुभावन वादों केसाथ सत्ता में आयी विष्णुदेव साय सरकार की हकीकत सामने आने लगी हैं गोधन न्याय योजना के खातो में पैसा आना बंद हो गया हैं और महतारी वंदन योजना,सहित अन्य योजनाओं में नियम- शर्तो की आड़ में जनता को ठगने का काम शुरू हो गया हैं प्रदेश की हजारों माता -बहनों को महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा हैं। कानून व्यवस्था के मामले पर प्रदेश पदस्थ भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा राज्य में एक बार फिर अराजकता का दौर शुरू हो गया है लूटपाट,अपहरण,गोलीकांड जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं।
जनता सब देख रहीं हैं आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने तैयार बैठी है ।भाजपा के मौजूदा सांसद अपने जनाधार और विश्वसनीयता खो चुके हैं इसलिए नये चेहरों की तलाश जारी हैं।
चरचराते मंच से
कूद पड़े बैज...
पीसीसी चीफ बैज के गरियाबंद आगमन के दौरान कांग्रेस में अनापेक्षित गुटबाजी देखने को मिली समूचे कार्यक्रमों में कांग्रेसियों के बीच जोर - आजमाइशों का दौर भी चलते रहा एक स्वागत मंच में क्षमता से अधिक लोगों के चढ़ने के कारण मंच चरमरा कर टूटने लगा इसका अंदाजा लगते ही बैज मंच से छलांग लगा कर कूद पड़े जिन्हें उनके सुरक्षा कर्मियों ने संभाल लिया ।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी...
संजय नेताम ,हबीब मेंमन,सुरेश मानिकपुरी, ऊमेश डोंगरे ,देवेंद्र साहू, रमेश वर्मा, नवीन सेन,पुनित नेताम,नजीब बेग,रहीम खान,संतोष तिवारी, नितेश साहू,लोकेश ठाकुर, मनीष ध्रुव, जितेंद्र जांगड़े, तुषार ठाकुर, सन्नी मेमन, राजेश साहू, चंद्रभूषण चौहान, नेपाल यादव, वीरेंद्र सेन,समद खान,हाफिज खान,अमृत पटेल, चंदा बारले, प्रेम सोनवानी,,प्रियंका कपिल, युगल पाण्डेय, डाकेश्वर नेगी गैंदू यादव, शाहिद मेमन,रुपेश साहू,यशपेंद्र शाह, तपेश्वर ठाकुर, संदीप सरकार, चिराग अली, रामकृष्ण ध्रुव,सुखचंद बेसरा,सांमत शर्मा, ललिता यादव, भूपेंद्र मांझी, ओंकार ठाकुर, पन्ना लाल ध्रुव, मानस पाण्डेय, लोकेंद्र कोमर्रा,वालेश मरकाम ,गुंजेश कपिल योगेश साहू सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

