युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार मिलेगा : महेश
भाजपा युवा नेता महेश साहू ने कहा कि हमारे युवा देश आकांक्षाएं, उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अधिकाधिक अवसर मुहैया हुए हैं। 1.4 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिलना इस बात को स्पष्ट करता है। युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 15 एआईआईएमएस और 7 आईआईएम खोले गए हैं। महेश साहू ने कहा कि जुलाई 2024 में पूर्ण बजट में केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगा।
