राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 18 फरवरी को आयोजित... - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 13 February 2024

राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 18 फरवरी को आयोजित...

 राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 18 फरवरी को आयोजित...




गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजधानी रायपुर में राज टॉकीज के सामने स्थित "शहीद स्मारक भवन" में 18 फरवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों के लिए राष्ट्र स्तरीय विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें  अपने भावी जीवनसाथी की तलाश में छ.ग.सहित कई प्रांतो से बड़ी संख्या में प्रतिभागी अपने  परिजनों के साथ राजधानी पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे, अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे।  

           आयोजन समिति के अध्यक्ष के.पी. खण्डे एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि कार्यक्रम दिवस 18 फरवरी को प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही तीन विशेष काउंटर खुली रहेगी जहां अपनी दो रंगीन पासपोर्ट फोटो के साथ नवयुगल प्रतिभागियों के अलावा समाज की विधवा, विधुर  व वैध तलाकशुदा प्राप्त महिला /पुरुष भी अपना पंजीयन करवा सकेंगे। बिना पंजीयन किसी भी प्रतिभागी या उनके परिजनों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी ।कार्यक्रम में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाई जा रही है जहां अनेकों विशेषज्ञो की टीम सभी आगंतुओं को परामर्श के साथ चिकित्सीय लाभ पहुंचाएंगे। कार्यक्रम स्थल में सभी के लिए चाय, नाश्ते व भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। परिचय सम्मेलन के दौरान समिति की शिक्षाविद महिलाएं दोनों पक्षों की काउंसलिंग करवाकर ज्यादा से ज्यादा रिश्ता कायम करवाने अपनी भूमिका निभाएंगी । कार्यक्रम पश्चात सभी पंजीकृत प्रतिभागियों की फोटो सहित बायोडाटा "बंधन" पत्रिका में प्रकाशित कर निःशुल्क आवंटित की जाएगी।तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम के संरक्षक डॉ आनंद मतावले(गुरूजी) संयोजक मुन्ना कुर्रे,अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे, सचिव सुघरमल आड़े,सहदेव बंजारे, विष्णु जांगड़े ,भागचंद चतुर्वेदी, कोमल ढीढी, किरण टण्डन,नेमीचंद बंजारे,सनत चेलक,टिकेंद्र बंजारे ने तहसील परिक्षेत्र राजिम एवं जिला गरियाबंद के सामाजिक विवाह योग्य युवक युवतियों को अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की।

Post Top Ad