"शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में हुआ जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम " " घर- घर से कचरा उठाने वाली समूह के महिलाओं को कचरा देने अपने माताओं को प्रेरित करे बच्चे-मोहनलाल साहू" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 13 January 2024

"शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में हुआ जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम " " घर- घर से कचरा उठाने वाली समूह के महिलाओं को कचरा देने अपने माताओं को प्रेरित करे बच्चे-मोहनलाल साहू"

 "शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में हुआ जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम "

  " घर- घर से कचरा उठाने वाली समूह के महिलाओं को कचरा देने अपने माताओं को प्रेरित करे बच्चे-मोहनलाल साहू"

 




 राजिम  जनवरी माह के द्वितीय शनिवार  को प्रार्थना पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में उपस्थित 102 बच्चों को शिक्षक रेखराम निषाद एवं प्रदीपकुमार साहू द्वारा व्यायाम, योग,ध्यान के विभिन्न आसन को सरल एवं सहज ढंग से कराया गया। योग ,व्यायाम ,ध्यान के विभिन्न आसन को करके बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।ततपश्चात छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा  योजना के तहत जनवरी  माह के द्वितीय शनिवार को बस्ताविहीन दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए रिसाइक्लिंग, रियूस, रिड्यूस के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्था कि शिक्षक लालजी सिन्हा द्वारा सुरक्षित शनिवार के तहत यूनिसेफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए रिसाइक्लिंग रियूस रिड्यूस से सम्बंधित जिसमे सुकन्या, मोहन एवं खुशबू के पात्र द्वारा वार्तालाप के वीडियो बच्चों को दिखाया गया। तत्पश्चात शिक्षक  रेखराम निषाद द्वारा जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए रिसाइक्लिंग रियूस रिड्यूस की जानकारी पर दिखाए गए वीडियो के आधार पर बच्चों के साथ चर्चा परिचर्चा कर जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के प्रमुख उद्देश्यो को बताया गया की पेपर की बर्बादी को कम करने के लिए कागज के दोनों तरफ प्रिंट करे ,प्लास्टिक से डिस्पोजल, प्लेट, चम्मच,ग्लास,कप और नैपकिन के उपयोग से बचे कोई भी सामान खरीदते समय प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े का बैग का इस्तेमाल करे।लंबे समय तक वारंटी वाले टिकाऊ समान खरीदे वे आम तौर पर लंबे समय तक चलता है। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए सरपंच मोहनलाल साहू ने कहा कि आप लोग खाली बचे कागज का उपयोग नोट्स और रेखा चित्र बनाने के लिए करे जब इसकी आवश्यकता नही होती तो  हमारे ग्राम भेंडरी में स्थित रिसाइक्लिंग केंद्र में कार्यरत राम जानकी महिला स्वसहायता समहू की महिलाएं रिक्शा लेकर घर घर कचरा लेने जाती है तब उन्हें दे देवे ।आपकी पुरानी किताबों का उपयोग अपने से पीछे कक्षा के बच्चों द्वारा किया जा सकता है।अपने घर के कचरे को इधर उधर न फेके बल्कि कचरा को रिसाइक्लिंग करने वाली समूह के महिलाओं को देने अपने माताओं को प्रेरित करे।आप लोग अच्छा से पढ़ाई करो और अपने विद्यालय ,शिक्षक, माता-पिता का नाम रौशन करो यही मेरी शुभकामना है।साथ ही आज जवाहर नवोदय विद्यालय सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में संचालित संकुल स्तरीय कोचिंग सेंटर में आज भेंडरी से उपस्थित 14 बच्चों का मॉक टेस्ट लिया गया जिसमे लक्ष्मी साहू ने प्रथम,हर्षिता साहू ने द्वितीय एवं चंचल साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया शेष बच्चों का स्तर औसत रहा।कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधानपाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया गया।आभार प्रदर्शन शिक्षक प्रदीप कुमार साहू ने किया।  शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में संचालित कोचिंग केंद्र में संकुल संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा,भागचंद चतुर्वेदी, रेखराम निषाद, लालजी सिन्हा, प्रदीप कुमार साहू,  कोचिंग क्लास में उपस्थित रहे।

Post Top Ad