छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 16 December 2023

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

 छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

 

 

 


 

 

 मुख्यमंत्री को कृषि के देवता भगवान श्री बलराम का छायाचित्र भेंटकर किसान हितैषी नीतियों के लिए व्यक्त किया आभार


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात की। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और क़ृषि के देवता श्री बलराम जी का छायाचित्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री श्री तुलाराम, प्रदेश महामंत्री श्री नवीन शेष, कोषाध्यक्ष श्री गजानंन दिग्रसकर, श्री दुर्गा पाल, श्री देवप्रसाद तिवारी, श्री माधो सिंग, श्री किशोर सिंग बघेल, श्री लक्ष्मण चंद्रा, श्री राजू सिंह, श्री लोकेंद्र बंछोर और श्री विष्णु वर्मा भी उपस्थित थे।


Post Top Ad