रायपुर : छत्तीसगढ़ संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 17 December 2023

रायपुर : छत्तीसगढ़ संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

 रायपुर : छत्तीसगढ़ संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

 

 


 


राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने संत बाबा गुरू घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण तथा जातिवाद, सामंतियों के अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाकर मनखे मनखे एक समान है का संदेश दिया। श्री हरिचंदन ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता  के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

Post Top Ad