पार्टी के उद्देश्य वर्तमान समय में नशा देश की बदहाली के मुख्य कारणों में से एक है। अतः भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा देश को पूर्णरूप से नशामुक्त घोषित किया जायेगा। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 28 September 2023

पार्टी के उद्देश्य वर्तमान समय में नशा देश की बदहाली के मुख्य कारणों में से एक है। अतः भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा देश को पूर्णरूप से नशामुक्त घोषित किया जायेगा।

 पार्टी के उद्देश्य

वर्तमान समय में नशा देश की बदहाली के मुख्य कारणों में से एक है। अतः भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा देश को पूर्णरूप से नशामुक्त घोषित किया जायेगा।



गांव-शहरों में लघु व मध्यम उद्योगों के उपक्रमों द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ाए जायेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जायेगा।

एक मजबूत पारदर्शी तंत्र का निर्माण करके भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने हेतु भ्रष्टाचार निरोधक कानून को सख्ती से लागू किया जायेगा।

देश में समान अधिकार की स्थापना करते हुए सुशासन के द्वारा अपराध को समाप्त करने हेतु पार्टी दृढ़ संकल्पित है।

किसी भी मुकदमे में एक वर्ष के भीतर निराकरण करके न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जायेगा।

सभी पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्रत्येक जिले में सर्वसुविधायुक्त बड़े अस्पताल खोले जायेंगे, ताकि सभी के लिए सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।

देश की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता लाते हुए शिक्षा पद्धति को सुलभ बनाया जायेगा, ताकि सभी को समान रूप से शिक्षा हासिल हो सके। साथ ही गरीबों को इण्टरमीडिएट तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था लागू की जाये।

रोजगार न मिलने तक प्रत्येक युवा को निश्चित आर्थिक सहायता देना।

राष्ट्रहित के लिए जंनसंख्या नियंत्रण कानून को सख्ती से लागू किया जायेगा। दो से अधिक संतान पैदा करने वाले दम्पत्तियों के लिए आजीवन वोट न देने का कानून बनाया जायेगा।

प्रत्येक भूमिहीन को एक एकड़ भूमि दी जायेगी। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को अन्न, जल और आवास के संसाधन उपलब्ध कराते हुए सशक्त बनाया जायेगा।

वृक्षारोपण, तालाबों का संरक्षण एवं नदियों की सफाई को महत्व देते हुए पर्यावरण संवर्धन को विस्तारित किया जायेगा।

महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, समानता एवं सशक्तिकरण के लिए पार्टी दृढ़तापूर्वक कार्य करेगी।

Post Top Ad