युवा मोर्चा के प्रदर्शन से बौखलाई कांग्रेस - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 26 September 2023

युवा मोर्चा के प्रदर्शन से बौखलाई कांग्रेस

 युवा मोर्चा के प्रदर्शन से बौखलाई कांग्रेस

    




 भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंसत साहू, महामंत्री टिकेश्वर साहू, घनश्याम साहू ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि  नगर पंचायत मगरलोड भैसमुन्डी में व्याप्त समस्याओं के विरुद्ध धरना प्रदर्शन से कांग्रेसी बौखला गई है क्योंकि नगर पंचायत मे व्याप्त समस्या का निराकरण करने के बजाय अपनी नाकामी छुपाने झूठी ब्यान बाजी कर रहे हैं आज यहां  पर कांग्रेस की तीन इंजन की सरकार है नगर में कांग्रेस, विधायक महोदया कांग्रेस और प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की उसके बावजूद दूरबीन में भी कही पर नगर में विकास नही दिखता। जिसे जनता अच्छी तरह समझ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धुल चटाने को तैयार हैं। कांग्रेसियों में इतना नैतिकता है तो जनता की मांगो पर विचार करें और समस्याओं का निराकरण एवं नगर विकास के लिए सामूहिक बैठक आहूत करे।

Post Top Ad