बलात्कारीयों पर फांसी की मांग को लेकर भीम रेजीमेंट फिंगेश्वर में करेगी पुतला दहन
फिंगेश्वर :दिनांक 18/09/2023 सोमवार को पुराना बस स्टैंड से रानी श्याम कुमारी चौक फिंगेश्वर में समय 12 बजे सभा कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन करेगी भीम रेजीमेंट ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर ।
ग्राम भानसोज(रायपुर) में दस दरिंदो के द्वारा दो बहनों के साथ अनाचार व फिंगेश्वर घटारानी क्षेत्र में हुए अनाचार के दोषी को फांसी व प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने असक्षम पुलिस प्रशासन व सरकार के नाकामी को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है
बता दें की राज्य में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से महिला उत्पीड़न का मामला बढ़ी है पूरे प्रदेश में हज्जारो की संख्या में महिला गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज है प्रदेश सरकार इतने गंभीर मामले में न जवाबदेही है न इसमें कोई बड़ा कदम उठा रहा है बल्कि हमारा प्रदेश अन्य प्रदेश जैसे गुंडा गर्दी,महिला उत्पीड़न चोरी डकैती में आगे बढ़ रहा है जो घटना भानसोज,घटारानी में हुई है वह बहुत ही हृदय विदारक है इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को फांसी की सजा या आजीवन कारावास की सजा दिलाने चाहिए इस मामला को गंभीरता पूर्वक लेते हुए भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के जिला ईकाई गरियाबंद के द्वारा फिंगेश्वर ब्लॉक के क्रांतिकारी कार्यकर्ता एवम जागरूक आम लोगों द्वारा एकत्रित होकर करेगें विरोध । उक्त जानकारी भीम रेजीमेंट जिलाध्यक्ष छबि साहू द्वारा दी गई व कार्यक्रम को सफल बनाने छेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने किए अपील।
