ग्राम पंचायत मोहदी के विकास में अतिक्रमण रोड़ा,धड़ल्ले से चल रहा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का खेल,आखिर कब चलेगी प्रशासन की बुलडोजर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 1 November 2022

ग्राम पंचायत मोहदी के विकास में अतिक्रमण रोड़ा,धड़ल्ले से चल रहा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का खेल,आखिर कब चलेगी प्रशासन की बुलडोजर


 ग्राम पंचायत मोहदी के विकास में अतिक्रमण रोड़ा,धड़ल्ले से चल रहा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का खेल,आखिर कब चलेगी प्रशासन की बुलडोजर 


धनेश्वर बंटी सिन्हा/धमतरी:- जनपद पंचायत मगरलोड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहदी अतिक्रमण को लेकर इन दिनों सुर्खियों पर है,शासकीय जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के चलते पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा है,आपको बताते चलें ग्राम पंचायत मोहदी के अटल चौक से लेकर नगरी जाने वाली मार्ग पर इन दिनों अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। पंचायत के बिना अनुमति के कुछ लोग बेझिझक घास भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे हैं,जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत द्वारा तहसीलदार एस डी एम एवं जिला के कलेक्टर को भी किया गया है,लेकिन प्रशासनिक तौर पर कोई भी कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है।गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों को गति प्रदान करने का प्रयास किया जाता है लेकिन शासकीय जमीन पर अतिक्रमण होने से गांव के विभिन्न विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

Post Top Ad