मडेली में हुआ ओलंपिक कार्यक्रम, ग्रामीण बढ़ चढ़कर भाग लिये - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 12 October 2022

मडेली में हुआ ओलंपिक कार्यक्रम, ग्रामीण बढ़ चढ़कर भाग लिये


 मडेली में हुआ ओलंपिक कार्यक्रम, ग्रामीण बढ़ चढ़कर भाग लिये

लोकेश साहू

मगरलोड. राज्य सरकार के आदेशानुसार ग्राम पंचायतों में ओलंपिक कार्यक्रम किया जा रहा है।  इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मडेली में ओलंपिक कार्यक्रम किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल कूद जिसमे कबड्डी, खो खो, रस्सी खिंच, ऊँची कूद, लंबी कूद, भावरा, गुल्ली डंडा, पिस्तूल, लंगडी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित अनेक प्रकार के कार्यक्रम किया गया। जिसमें ग्राम के बच्चे, बुजुर्ग, महिला पुरूष बढ़ चढ़कर भाग लिये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू, अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, विशिष्ठ अतिथि के रूप में दिवाकर ठाकुर राकाडीह, उपसरपंच सियाराम ध्रुव, भारत लाल साहु बकोरी, दुजराम यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता बकोरी,मंगतू राम कवर पंच,भागीरथी ध्रुव पंच, रोहाणी बाई पंच, कुमेश ध्रुव पंच, पुसउ राम ध्रुव बूढ़ाराव,चैत राम, दशरथ ध्रुव, इंद्राणी ध्रुव द्वय पूर्व उपसरपंच रमेश कुमार ध्रुव,लखन ध्रुव, भूषण कोटवार की उपस्थिति में संपन्न हुये। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत मडेली राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष तोमेश्वर ध्रुव, उपाध्यक्ष रवि ध्रुव, घनश्याम ध्रुव, सचिव रामकृष्ण साहू, सहसचिव मालती साहू, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पहरिया का सहयोग रहा।

Post Top Ad