नगर में एक टाइम होता है पेयजल सप्लाई, नहीं हो रही पेयजलापूर्ति
लिखित शिकायत कर नगरवासियों ने दोनों टाइम पेयजल सप्लाई की मांग
संवाददाता ज्ञानदेव साहू
मगरलोड. नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी को नगर पंचायत बने लगभग 15 वर्ष हो गये है मगर नगरवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिये अभी भी तरसना पड़ रहा है। जिसका ताजा उदाहरण नगर पंचायत के हर वार्ड में देखा जा सकता है जहां पर पेयजल सप्लाई मुश्किल से केवल एक टाइम ही हो पा रहा है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत में पेयजल समस्या को देखते हुए पीएचई विभाग द्वारा करेली छोटी से लगी महानदी में इंटेक वेल मशीन लगाकर पाइप लाइन के माध्यम से नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी के सभी वार्डो में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। नगरवासियों ने पेयजल समस्या को लेकर नगर पंचायत मगरलोड में लिखित शिकायत किया है। शिकायत में उन्होंने उल्लेख किया है कि पहले नगर में पंचायत में दो बार पेयजल सप्लाई किया जा रहा था जिससे पेयजलापूर्ति हो जाता था मगर विगत एक दो वर्ष से पेयजल सप्लाई मात्र एक घंटे के लिये किया जा रहा हैं जिससे जलापूर्ति नही हो पा रही है और जगह जगह जल के लिये भटकना पड़ता है। पेयजल समस्या को देखते हुये नगरवासियों ने पेयजल सप्लाई दोनों टाइम सुबह करने की मांग किया है और पेयजल में दवाई की मात्रा कम करने की बात कही हैं। इस संबंध में कई बार अखबार के माध्यम से पक्ष विपक्ष के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी को जानकारी देने के बाद भी कोई पहल नही किया गया। इस बार फिर नगरवासी नगर पंचायत में पेयजल के मांग को लेकर शिकायत किया है और साथ मे उन्होंने मौखिक रूप से बताया कि यदि पेयजल दोनों टाइम नही दे सकते है तो नल बिल दर आधा किया जाये। इस अवसर पर नगरवासी भिगेश कुमार, रूपराम साहू, चिरौंजी, माखनलाल, बल्लू, टकेश्वर, थूकेल, किसुन राम, लोमश साहू, ठाकुर राम, जगमोहन यादव, नवीन टंडन, समेन्द्र यादव, रमेश कुमार, दुर्जन ध्रुव, थानु ध्रुव, यशवंत राम देवांगन, लखन लाल देवांगन, प्रतिभा, देवेंद्र कुमार, उमेश, दुष्यंत कुमार, गिरेंद्र यादव, देवेंद्र साहू, खिलेश, मनोहर साहू, दुलेश्वर कुमार, नकुल, प्रमोद कुमार सहित नगरवासी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
