समाज सुधार में नारी शक्तियों का विशेष योगदान - वीणा सिन्हा महा व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति मगरलोड ने किया नारी शक्तियों का सम्मान - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 5 October 2022

समाज सुधार में नारी शक्तियों का विशेष योगदान - वीणा सिन्हा महा व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति मगरलोड ने किया नारी शक्तियों का सम्मान


 समाज सुधार में नारी शक्तियों का विशेष योगदान - वीणा सिन्हा

महा व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति मगरलोड ने किया नारी शक्तियों का सम्मान

 संवाददाता टोमन लाल सिन्हा

मगरलोड - नगर पंचायत मगरलोड के सोसाइटी प्रांगण में महा व्यापारी संघ मगरलोड के सभी व्यापारियों द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर नवदुर्गा माता का विराजमान किया गया है इस दुर्गा उत्सव में प्रतिदिन महा व्यापारी संघ मगरलोड के द्वारा गरबा डांडिया रंगोली मटका फोड़ जलेबी दौड़ खुरशि दौड़ सहित छत्तीसगढ़ की संस्कृति को निखारने और जनमानस में प्रचारित करने छत्तीसगढ़ी लोककला मंचो का आयोजन लगातार किया जा रहा है इस अवसर पर महा व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा  मातृ शक्तियों का श्रीफल से सम्मान किया गया




इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी अखिलेश बहन जी ओम शांति संस्था मगरलोड श्रीमती अनीता अग्रवाल श्रीमती वीणा सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 10 सभापति नगर पंचायत मगरलोड, पूर्व पार्षद ईश्वरी साहू, पूनम सिन्हा, ललिता सिन्हा, पूनम राजू चंद्राकर, गणेशी भीम यादव, खूमिन साहू, उषा साहू, ज्योति साहू, उत्तरा सतेयंद्र साहू, लकीता विशेष रूप से उपस्थित रही नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत मगरलोड के सभापति श्री मति वीणा सिन्हा ने कहा नारियों के सम्मान से समाज में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है समाज में नारी शक्तियों का विशेष योगदान रहा है नारी शक्तियों का सम्मान हर समाज में होनी चाहिए जिससे समाज में शिक्षा के क्षेत्र में अध्यात्म के क्षेत्र में और विभिन्न सामाजिक सुधारों में नारियों का विचार उसका परामर्श लेना चाहिए जिससे हमारा देश और समाज लगातार उत्तरोत्तर प्रगति करें सभी नारी शक्तियों की ओर से इस नवरात्रि पर मां दुर्गा का सभी को आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की गई

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महा व्यापारी संघ की अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, राजू चंद्राकर, राजेश साहू प्रमोद साहू, दीनदयाल साहू ,अजय साहू ,भीम यादव, कमलेश सोनी, डॉ वेद प्रकाश सिन्हा, भूपेंद्र सिंहा ,झाकेस्वर सिन्हा उमाशंकर देवांगन, गोलू सिन्हा, राजकुमार साहू, संतराम साहू घनश्याम साहू, मैन सिंह हिरवानी, देवराज देवांगन, ओंकार साहू ,यशवंत साहू, सत्येंद्र साहू, नागेंद्र साहू, साहू सहित सभी व्यापारी गण का विशेष योगदान रहा

Post Top Ad