छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपना को साकार करने महात्मा गांधी ग्रामीण उद्योग पार्क की स्थापना सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा में - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 5 October 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपना को साकार करने महात्मा गांधी ग्रामीण उद्योग पार्क की स्थापना सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा में


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस नीत  भूपेश बघेल की सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपना को साकार करने महात्मा गांधी ग्रामीण उद्योग पार्क की स्थापना सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा में 

धमतरी मगरलोड मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा वर्चुवल भूमिपूजन के कार्यक्रम के इस अवसर पर अतिथि गण श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद, सरपंच गिरेश साहू ,उपसरपंच किसून निषाद , पूर्व सरपंच नारायण पटेल के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर लक्ष्मीकांता साहू ने कहा महात्मा गांधी जी का सपना ग्राम स्वराज व राम राज्य का था , हमारा देश भारत का हृदय गांवो में बसता है। गांव आत्मनिर्भर तो देश आत्मनिर्भर 

इसी परिकल्पना को साकार करने

ग्रामीण उद्योग पार्क (रिपा) का भूमिपूजन पूरे प्रदेश के सभी विकासखंड में किया गया। इसका विस्तार व निर्माण दो एकड़ क्षेत्र में होगा ताकि ग्रामीण उद्योग की इकाई कुटीर उद्योग व लघु उद्योग को बढ़ावा मिल सके । इस उद्योग पार्क में वृहत रूप से प्रशिक्षण केंद्र चलाया जाएगा जिसमे स्वसहायता समूह की महिलाए, शिक्षित युवा, युवती व जो खुद का रोजगार उद्योग चलाना चाहते है सभी वर्ग के लोगो को यहां प्रशिक्षित किया जाएगा ।

यह सरकार की अभिनव पहल है

इससे निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नति व विकास की नई क्रांति का जन्म होगा । और लोगो के जीवन स्तर उत्कृष्टता को छू वेगी। इसके लिए हम समस्त ग्राम वाशी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हमारे सेनानी गौरव ग्राम को चुना, इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधिगण रिखी साहू, मुकेश साहू, लोकेश साहू,  कोमल पटेल, फलेंद्र साहू, सुनीता साहू, गंगा साहू, वरिष्ठ नागरिक गण डीहू पटेल, भूषण साहू,  मोहन राते, बंशी साहू, शांतु साहू, गोपू सेन, पुर्व पंच ईश्वरी साहू, रूपा साहू जितेंद्र साहू, गोविंदा बसोर,बुधराम साहू, चम्पू साहू ने अपनी उपस्थिति प्रदान किए

निवेदक

हेमंत साहू


Post Top Ad