शराब बंदी कब तक भूपेश सरकार बताये--
मगरलोड भारतीय जनता पार्टी मंडल मंत्री श्रीमती कविता यादव ने राज्य के कांग्रेस सरकार से मांग किया है कि चुनाव के पूर्व अपने जन घोषणा पत्र मे कहा था कि सरकार बनने पर पूर्ण शराब बंदी किया जायेगा लेकिन सरकार को चार साल होने जा रही है आज तक शराब बंदी नहीं किया गया बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ मे कोचियो के माध्यम से गांव गांव मे शराब की नदियाँ बहाई जा रही है । श्रीमती कविता यादव ने कहा की आज छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विथिका विश्वास के निर्देशानुसार प्रत्येक शराब भट्टी के सामने महिला मोर्चा के बहनों के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के झूठे वादे को याद दिलाने के लिए हम महिलाओं को सड़क पर उतरने मजबूर होना पड़ रहा है और एक तरफ राज्य सरकार का कहना है कि हम महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं यदि आप महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं तो हम आपसे मांग करते हैं पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बंदी कर दिखाए।
