कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ने किया भूमिपूजन उप मंडी मगरलोड - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 9 September 2022

कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ने किया भूमिपूजन उप मंडी मगरलोड

 




कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ने किया भूमिपूजन उप मंडी मगरलोड

पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ 

धमतरी मगरलोड कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के अंतर्गत उप मंडी मगरलोड में की भूमि पूजन कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर  8 सितंबर दिन गुरुवार को कार्यालय भवन निर्माण कार्य की भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी, कृषि उपज मंडी समिति कुरूद अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, कृषि उपज मंडी समिति कुरूद उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, कृषक सदस्य बिसौहा साहू, वीणा कोसरे, विशाखा साहू, कोमल सिन्हा, हितेंद्र केला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, महामंत्री डाकवर सिंह साहू, जिला सचिव पप्पू देवांगन, जिला प्रतिनिधि बिसहत साहू, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष खिलावन साहू, एल्डरमैन लीला राम साहू, कांति साहू, जोन उपाध्यक्ष रेखनारायण साहू, मोहन चक्रधारी, हेमलाल कंवर, राकेश, प्रेमचंद देवांगन, युवराज साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान हितैषी हैं और किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रहे हैं जिससे किसान एवं मजदूर खुश हैं बीजेपी के लोग सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को विफल करने के प्रयास से गांव के सरपंचों के बीच गलत अफवाह करके वाहवाही लूट रहे हैं। जबकि भूपेश सरकार गोबर खरीदी कर पशुधन को बढ़ावा दे रहे हैं और किसान व पशुपालकों को आर्थिक लाभ पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि उपज मंडी समिति कुरूद अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मगरलोड उप मंडी में आज कार्यालय भवन का भूमि पूजन किया गया है और अति शीघ्र यहां धान खरीदी प्रारंभ की जाएगी जिससे क्षेत्र के किसान दूर ना जा कर अब पास में ही अपने धान बेच सकेंगे और किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि उप मंडी परिसर से लगा हुआ अतिक्रमण हटाकर मंडी बोर्ड द्वारा व्यवसायिक कांप्लेक्स निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शरद लोहाना जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे सिहावा कुरूद धमतरी तीनों विधानसभा सीट जीत कर दिखाएंगे या कार्यकर्ता का जोश और जुनून है इस बार 15 से 20000 वोटिंग से जीतेंगे में इस बार 80 के पार विधानसभा में   मंडी के अध्यक्ष के रूप में आज नीलम चंद्राकर पूरी जोश के साथ किसान के लिए काम करेंगे और  साथ आज उनकी सक्रियता से आज किसान पूरी निश्चितता के साथ आज अपने कार्यो को मंडी में पूरा कर रहे है।  लालवानी ने कहा आज प्रदेश सरकार विकास कार्यो की निरंतरता बताती है कि कांग्रेस भूपेश बघेल जी की सरकार जब से बनी है तब से आज तक कार्य निरंतर जारी है व आगे भी जारी रहेगा।मंडी अध्यक्ष  नीलम ने कहा जब से मैंने अध्यक्ष का पद सम्हाला है,कोशिश कि है कि अन्नदाताओं को उनका सम्मान मिले।आज छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी के नेतृत्व में विकास कार्य जारी है। उनकी किसान के हितैषी सरकार हमेशा से किसानों को लोन देने के लिए ₹300000 बगैर ब्याज का मिलेंगे मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट में फैसला लिया

Post Top Ad