मधुबन पब्लिक स्कूल परसवानी में डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया गया
रिपोर्टर लोकेश कुमार साहू
मगरलोड. मधुबन पब्लिक स्कूल परसवानी में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छाया चित्र में माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत भाषण एवं कविता प्रस्तुत किया गया तथा अनेक प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य बीके साहू द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डाला गया व मधुबन एजुकेशनल सोसायटी परसवानी के अध्यक्ष कमल नारायण यादव द्वारा गुरु और शिष्य के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्र छात्राओं के द्वारा शिक्षकों को उसके सम्मान में पैन डायरी तथा श्रीफल देकर शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जीआर साहू, बीएल निषाद, आरसी साहू, एलके साहू, के के साहू, एच के साहू, लोकेश्वर साहू, डीएस दीवान, रूप सिंग कँवर, देवतींन बाई ध्रुव, रीतू रानी निर्मलकर, अमलेश्वरी सेन , रेशमी कँवर, गैंदलता कँवर, जितेश्वरी साहू सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
