लग्जरी कार से लगभग 5 पेटी अवैध देसी शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार
मागरलोड. 22.09.2022 को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति सफेद रंग के कार में अधिक मात्रा में शराब लेकर मगरलोड से पाण्डुका की ओर जाने वाला है कि सूचना से स्टाफ आर . 82 सैनिक 57 को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया गया व सूचना तस्दीक हेतु मय शासकीय वाहन व चालक के रवाना होकर मगरलोड बस स्टैण्ड पहुंचकर मौके पर उपस्थित मिले गवाह इलियास पिता ईलाही बक्स उम्र 28 साल एवं चंद्रकुमार निर्मलकर पिता केशव राम निर्मलकर उम्र 32 साल साकिनान मगरलोड को तलब कर मुखबीर सुचना से अवगत कराकर कार्यवाही सहयोग करने बताकर रवाना होकर मगरलोड पाण्डुका मार्ग की ओर एक सफेद रंग की कार TRIBER क्रमांक सी.जी. 05 ए.एम. 5281 जाते हुये दिखा जिसे आगे बढकर रोककर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम लक्ष्मीनारायण मारकंडे पिता रामचरण मारकंडे उम्र 32 साल ग्राम लीलर थाना अर्जुनी जिला धमतरी छ.ग. का रहने वाला बताया गवाहो समक्ष तलाशी लेने पर उसके कार के डिक्की से 03 सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में जिसमें पहली बोरी मे 42 पौवा देशी प्लेन कुल 7.560 लीटर कीमती 3360 रूपये एवं दूसरे बोरी 98 पौवा मसाला कुल 17.640 लीटर कीमती 10780 रूपये एवं तीसरी बोरी 99 पौवा देशी मसाला कुल 17.820 रूपये प्रत्येक पौवा 180-180 एम.एल. भरी हुई सीलबंद कुल 43.020 लीटर कीमती 25030 रूपये एवं कार TRIBER क्रमांक सी.जी. 05 ए . एम . 5281 का आर.सी. बुक मिला आरोपी लक्ष्मीनारायण मारकंडे को उक्त शराब रखने , बिकी करने व परिवहन करने के संबंध में धारा 91 दंप्रस का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिये । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन गवाहों के समक्ष जप्त किया गया व जप्तशुदा शराब को मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी को दिनांक 22.09.2022 के 09.30 बजे विधिवत गिरफ्तार गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दी गई मौके पर देहाती नालसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । बाद थाना आकर नंबरी अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण अजमानतीय होने व विवेचना अपूर्ण होने से आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड तैयार किया गया है ।