दिलीप सोनी ब्लॉक युवा अध्यक्ष द्वाराअमलीडीह में अवैध रेत खनन करते एक चैन माउण्टेन मशीन व 06 हाईवा जप्त - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 22 September 2022

दिलीप सोनी ब्लॉक युवा अध्यक्ष द्वाराअमलीडीह में अवैध रेत खनन करते एक चैन माउण्टेन मशीन व 06 हाईवा जप्त

अमलीडीह में अवैध रेत खनन करते एक चैन माउण्टेन मशीन व 06 हाईवा जप्त 

मगरलोड. विकासखण्ड मगरलोड अंतर्गत पैरी नदी में जोरों से अवैध रेत खनन कार्य चल रहा है । जिसको लेकर ब्लॉक युवा कांग्रेस मगरलोड अध्यक्ष दिलीप सोनी के नेतृत्व में ब्लॉक युवा कांग्रेस मगरलोड द्वारा 20 सितम्बर को खनिज अधिकारी का पुतला दहन एवं ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य चौक चक्काजाम किया गया था । 21 सितम्बर दिन गुरुवार के रात्रि में ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी एंव माइनिंग अधिकारी के टीम द्वारा रात्रि करीबन 2 बजे पैरी नदी से लगे अमलीडीह रेत खदान में छापा मारा गया जहां एक चैन माउण्टेन मशीन को सील व 06 हाईवा वाहन को जप्त किया गया । इस अवसर पर माईनिंग अधिकारी , दिलीप सोनी , शहर सचिव चिरजीव गंजीर , शहर मिडिया प्रभारी सोमनाथ सिन्हा उपस्थित रहे । लगातार धरना प्रदर्शन , चक्काजाम , पुतला दहन के बाद भी अवैध रेत खनन पर लगाम नहीं लग रही है और अवैध खनन जोरो पर चल रही है ।

Post Top Ad