स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय भैसमुंडी मगरलोड
धमतरी मगरलोड स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय भैंसमुंडी मगरलोड में आज स्कूल शुभारंभ किया गया प्राचार्य के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश वचन किया और चीफ गेस्ट के रुप में आए आईएएस पूजा साहू पूर्व प्राचार्य एनआर साहू
अशोक कुमार ध्रुव प्राचार्य पी एस दीवान ,के आर साहू एडीओ कुलदीप साहू
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बच्चों को प्रवेशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण और लाकडाउन के कारण पिछले दो साल से स्कूल नियमित नहीं चल पाए। नए शिक्षा सत्र की शुरूआत हम इसी उम्मीदों के साथ कर रहे हैं कि पिछले साल के नुकसान की भरपाई हो सके। बच्चों के पढ़ने -बढ़ने में कोई बाधा न हो। उन्होंने संदेश में लिखा है कि इस सत्र से छह हजार से अधिक स्कूलों में बालवाड़ी खोलने का निर्णय लिया गया है ताकि कम उम्र से ही बच्चे शिक्षा को आत्मसात कर सकें। नक्सल प्रभावित जिलों में 15 साल से बंद स्कूलों को खोलने के लिए स्थानीय समुदाय और अभिभावकों की मदद ली जा रही है।



