सफाई कर्मियों के साथ हो रहा है अन्याय - भगवानू 2300/- में कैसे चलेगी जिंदगी विचार करें सरकार - JCCJ 120 दिनों से सफाई कर्मी आंदोलनरत, सरकार कुम्भकर्णीय नींद में। सफाई कर्मियों के अंशकालीन से पूर्णकालीन करने की मांग को पूरा करें सरकार - JCCJ जोगी कांग्रेस ने दिया स्कूल सफाई कर्मियों के आंदोलन को समर्थन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 18 June 2022

सफाई कर्मियों के साथ हो रहा है अन्याय - भगवानू 2300/- में कैसे चलेगी जिंदगी विचार करें सरकार - JCCJ 120 दिनों से सफाई कर्मी आंदोलनरत, सरकार कुम्भकर्णीय नींद में। सफाई कर्मियों के अंशकालीन से पूर्णकालीन करने की मांग को पूरा करें सरकार - JCCJ जोगी कांग्रेस ने दिया स्कूल सफाई कर्मियों के आंदोलन को समर्थन



 


सफाई कर्मियों के साथ हो रहा है अन्याय - भगवानू

2300/- में कैसे चलेगी जिंदगी विचार करें सरकार - JCCJ

120 दिनों से सफाई कर्मी आंदोलनरत, सरकार कुम्भकर्णीय नींद में।

सफाई कर्मियों के अंशकालीन से पूर्णकालीन करने की मांग को पूरा करें सरकार - JCCJ

जोगी कांग्रेस ने दिया स्कूल सफाई कर्मियों के आंदोलन को समर्थन।

 रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 18 जून 2022। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने पार्टी की ओर से अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ  के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में हजारों स्कूल सफाई कर्मियों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। बीते लगभग 120 दिन से अपनी जायज अंशकालीन से पूर्णकालीन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत सफाई कर्मियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।  हजारों की संख्या में सफाई कर्मी धरना प्रदर्शन स्थल बूढ़ा तालाब के सामने रात और दिन डटे हुए हैं, सामुहिक इस्तीफा देने की भी तैयारी में है  लेकिन सरकार को इनकी कोई चिंता नहीं है बल्कि सरकार  कुम्भकर्णीय नींद में सो रही है।

भगवानू नायक ने कहा आज दिनांक तक  सरकार का एक भी व्यक्ति  आंदोलनरत सफाई कर्मियों से संवाद करने के लिए नहीं पहुंचा है।  एक तरफ तो सरकार सफाई के मामले में छत्तीसगढ़ को मॉडल के रूप में वाहवाही लुटती है और वही उसके पीछे काम करने वाले सफाई कर्मियों के दुःख दर्द और उनके मांगो से कोई लेना देना नहीं है। सरकार बनने के 10 दिन के अंदर नियमितकरण करने का जनघोषणा पत्र में वादा किया गया था पर आज साढ़े तीन साल हो गए सरकार ने स्कूल के सफ़ाई कर्मचारियों को नियमतिकरण नहीं किया।

भगवानू  नायक ने कहा प्रदेश भर में स्कूलों के साफ सफाई की जिम्मेदारी जिनके कंधों में वे अपनी जायज मांगो को लेकर 120 दिन से आंदोलनरत है। वहीं 16 जून से प्रदेश भर में ऑफलाइन स्कूल शुरू हो गया है, सरकार शाला उत्सव मना रही है परंतु उन स्कूलों को साफ सुथरा रखने वाले सफाई कर्मियों के हित में सरकार कोई बात नहीं करना चाहती है। सफाई कर्मियों की मांग जायज है सफाई कर्मी समाज का अभिन्न अंग हैं। सरकार सफाई कर्मियों को महीना 2300/-  रुपया प्रदान करती है आखिर 2300/- में जिंदगी कैसे चलेगी ? सरकार को विचार करना चाहिए और इनके मांग को तत्काल पूरा करना चाहिए। 



अधिवक्ता भगवानू नायक

मुख्य प्रवक्ता

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)

Post Top Ad