पोड़गांव में टोंगराज बाबा के मंदिर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पित अंतागढ़ परगना के आये सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 4 June 2022

पोड़गांव में टोंगराज बाबा के मंदिर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पित अंतागढ़ परगना के आये सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना


 पोड़गांव में टोंगराज बाबा के मंदिर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पित


अंतागढ़ परगना के आये सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना

रायपुर, 04 जून 2022/ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ परगना के सिपाही माने जाने वाले टोंगराज बाबा के मंदिर के नए स्वरूप को स्थानीय जनता को लोकार्पित किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगदलपुर के प्रथम राजा अन्नमदेव के द्वारा अपने राज्य के अंतिम छोर पर बसे अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव गांव में राज्य की सरहद पर रक्षा के लिए टोंगराज बाबा की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था। 

आज मंदिर के लोकार्पण पर मां दंतेश्वरी के अंगरक्षक माने जाने वाले देवताओं को भी टोंगराज बाबा के मंदिर में लाया गया था,  इसमें क्षेत्र के प्रमुख देव माने जाने वाले कोसर्रा डोकरा बाबा एवं अन्य रक्षक अंतागढ़ की देवता देवली दाई, नयापारा के चूंगा बाबा की भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना की और ग्राम की रक्षा की कामना देवी देवताओं से की. इस अवसर पर देवगुड़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने कदंब के पौधे का रोपण भी किया। 

अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा देवगुड़ी के दर्शन उपरांत अंतागढ़ विधानसभा के लिए 1.73 करोड़ रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु 28 देवगुडियों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें उन्होंने 1.62 करोड़ रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु 26 ग्रामों की देवगुडियों का भूमिपूजन तथा 5.5-5.5 लाख रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण किये गए ग्राम कामता एवं पानावार की देवगुडियों का लोकार्पण किया।

Post Top Ad