मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए छत्तीसगढ़ युवाओं को दी बधाई - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 30 May 2022

मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए छत्तीसगढ़ युवाओं को दी बधाई

    

ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
 मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए छत्तीसगढ़

युवाओं को दी बधाई

रायपुर, 30 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की गई सिविल सेवा परीक्षा-2021 में सफल हुए छत्तीसगढ़ के सभी प्रतिभावान युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इन युवाओं ने देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफल होकर छत्तीसगढ़ को गौरवांन्वित किया है। 

नगर पंचायत मगरलोड भैंस मुडी एनआर साहू की पुत्री यूपीएससी परीक्षा में की कुमारी पूजा साहू नगर एवं ग्रामीण में बधाई देने के लिए पहुंचे आस-पास के गांव के लोग एवं शिक्षक गण रिश्तेदार नगर के गणमान्य नागरिक वरिष्ठ नेता एवं पत्रकार बिटिया रानी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं जो नगर एवं ब्लॉक नाम रोशन किया गौरवान्वित किया इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

गौरतलब है कि आज यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2021 के अंतिम परिणाम जारी हुए, जिसमें छत्तीसगढ़ के युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसमें सुश्री श्रद्धा शुक्ला ने 45वां रैंक, श्री अक्षय पिल्लै ने 51वां रैंक, श्री प्रखर चंद्राकर ने 102वां रैंक, श्री मयंक दुबे ने 147वां रैंक, श्री प्रतीक अग्रवाल ने 156वां रैंक, सुश्री दिव्यांजलि जयसवाल 216वां रैंक, श्री अभिषेक अग्रवाल ने 252वां रैंक, श्री आकाश शुक्ला ने 390वां रैंक अर्जित कर अंतिम चयन सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया है।

Post Top Ad