मीडिया कर्मी को धमकाने वाले युवक के ऊपर की गई कार्रवाई
मगरलोड. ग्राम मोहंदी निवासी ओम प्रकाश साहू जो की मोहंदी मुरूम खदान में मुंशी कार्य करता था। मुरूम खदान में जानकारी लेने पहुंचे मीडियाकर्मी को ओम प्रकाश साहू के द्वारा मोबाइल फोन के जरिए जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौज किया गया। जिसकी शिकायत पर आरोपी ओम प्रकाश साहू के ऊपर धारा 294 506 व 507 आई पी सी के तहत कार्यवाही की गई।
