थाना मगरलोड द्वारा आयोजित की गई थी ग्राम पहंदा में सामुदायिक पुलिसिंग तहत जागरूकता कार्यक्रम - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 11 May 2022

थाना मगरलोड द्वारा आयोजित की गई थी ग्राम पहंदा में सामुदायिक पुलिसिंग तहत जागरूकता कार्यक्रम


थाना मगरलोड द्वारा आयोजित की गई थी ग्राम पहंदा में सामुदायिक पुलिसिंग तहत जागरूकता कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए हैं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए जाने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन पर एवं अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद श्री अभिषेक केशरी के नेतृत्व पर एवं थाना प्रभारी मगरलोड श्री प्रणाली वैद्य द्वारा आज ग्राम  पहंदा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें सभी ग्रामीणों को साइबर संबंधी अपराध के संबंध जानकारी दिया गया एवं उनसे सतर्क रहने एवं उनसे बचने  के बारे में बताया गया।

पुलिस और जनता  के बीच मे  बेहतर  संबंध स्थापित हो एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न विषयों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 जिसमें गाँव के सभी गणमान्य नागरिकों महिला, पुरुष एवं बच्चों के साथ मिटिंग में शामिल हुए थे।

 कम्यूनिटी पुलिसिंग,साइबर क्राइम, बालक ,बालिकाओं के ऊपर होने वाले लैंगिक अपराध, दहेज प्रताड़ना , टोनही प्रताड़ना, एवं अन्य सामान्य गंभीर अपराधों के विषयो में विस्तृत चर्चा की गईI इसके अलावा ग्राम वासियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याओं के विषय में चर्चा कर समाधान किए जाने आश्वासित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस  अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केशरी एवं थाना प्रभारी श्री प्रणाली वैद्य एवं अधिक संख्या में ग्रामीण महिलाएं बच्चे उपस्थिति थे।

Post Top Ad