दि ब्लू ब्रिगेड स्वयंसेवकों ने दीवार लेखन सीख कार्यक्रम व करोना जागरूकताा कार्य किया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 7 December 2021

दि ब्लू ब्रिगेड स्वयंसेवकों ने दीवार लेखन सीख कार्यक्रम व करोना जागरूकताा कार्य किया

 उत्तम साहू

: दि ब्लू ब्रिगेड स्वयंसेवकों ने दीवार लेखन सीख कार्यक्रम व करोना जागरूकताा  कार्य किया



 धमतरी-- दि ब्लू ब्रिगेड व राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उच्चतर   माध्यमिक विद्यालय भोथली  के स्वयंसेवकों ने ग्राम नवागांव भोथली पीपरछेडी व सांकरा   की दीवारों पर कोरोना  जागरूकता बच्चों के पढ़ाई से संबंधित नारा लेखन कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं ।"पढ़ेंगे पढ़ेंगे जीवन सुखी बनाएंगे", "शिक्षित परिवार सुखी परिवार" प्राथमिक व माध्यमिक शाला में आंगनबाड़ी के बच्चों को भी अध्यापन कार्य करा रहे हैं। तथा टीकाकरण व पोषण आहार से  संबंधित जानकारी व आयुष्मान  कार्ड तथा मतदाता जागरूकता का कार्य कर समाज व ग्रामीण जनों को प्रेरित कर रहे हैं ।दि ब्लू ब्रिगेड  जिला संगठक डॉक्टर ए. एस. साहू जिला प्रभारी डॉ गणेश प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में पूरे धमतरी जिला में अभियान चलाया जा रहा है। प्राचार्य श्रीमती एस रामटेके  अध्यक्ष व सरपंच श्री घनश्याम साहू, मंजूषा साहू, गोपेश साहू राकेश साहू रामशरण मिश्रा  रामखिलावन, हर्षिता, प्राची , भेमिका, धारणा, पुष्पेंद्र ,नितिन, मुरलीधर, विनय ,जागेन्द्र,  भुनेश्वरी, टिकेश्वरी, उपासना,लोमेश ,चंद्रकला डिम्पल दीप्ति  आदि स्वयंसेवक अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं ।

Post Top Ad