बालक शाला हसदा में वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह हुआ।
धमतरी मगरलोड किसान दिवस के पावन अवसर पर ग्राम हसदा न 1 के शा. बालक माध्यमिक शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भब्य आयोजन किया गया। आज का शाम, किसानों के नाम तथा जय जवान जय किसान के थीम पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें शास. बालक माध्य. शाला, कन्या माध्य. शाला तथा प्राथमिक शाला हसदा के विधार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें लोकनृत्य, सुवा,कर्मा राऊतनाचा, जसगीत, राजकीय गीतों की नयनाभिराम प्रस्तुतिकरण करके दर्शकों का दिल जीत लिया। छात्र और छात्राओं की मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिकार्डिंग डांस, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, गीत कविताओं के द्वारा सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने भी खूब तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया।प्रधान पाठक श्री ए एस कंवर सर ने बताया कि
गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बाल क्रीड़ा पुरस्कार वितरण हुआ जिसमें शासकीय बालक माध्यमिक शाला हसदा न 1 में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि एम. के.ध्रुव सर ने समारोह को नवोत्साह और प्रतिभा निखारने का मंच बताया, सरपंच जगदीश साहू ने कहा कि खिलाड़ी वही जिसके अंदर खिलाड़ी भावना हो। कार्यक्रम का संचालन श्री शिवशंकर साहू शिक्षक ने किया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री एम. के. ध्रुव सर (सहा. वि. खंड शिक्षाधिकारी)
अध्यक्षता में श्री जगदीश साहू सरपंच,प्र. पा. श्री अर्जुन सिंह कंवर, रेखराम साहू, यादराम साहू, माध्यमिक शाला के शिक्षक भूषणलाल ध्रुव, श्रीमती सरोजबाला साहू, श्री मती हेमलता मरकाम, शिवशंकर साहू, शा. उच्च. मा. वि. के समस्त स्टाफ़, गणमान्य नागरिक, पालकगण, महिलाएं, किसान, युवा और छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।।