भीम रेजीमेंट का आवश्यक बैठक राजिम मंगल भवन में संपन्न हुआ।
गरियाबंद छत्तीसगढ़ में लगातार भीम रेजीमेंट की बैठक जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर गठित कर एक नई सोच के साथ हमारे प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी जी, के नेतृत्व में अन्याय,अत्याचार शोषण के खिलाफ आंदोलन के लिए हमेशा तैयार हैं आप देख सकते हो छत्तीसगढ़ में लगातार मुहीम छेड़ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधानिक रास्ता में चलकर शहरी एवं गांव क्षेत्र में पदाधिकारी गठन कर सदस्यगण जुड़कर काम कर रही है 1 दिसंबर को बेमेतरा में आयोजित होने वाले संविधान दिवस एवं भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ के तीसरे स्थापना दिवस बड़ी ही उत्साह के साथ भीम रेजीमेंट गरियाबंद के सदस्य गण उपस्थित होकर स्थापना दिवस मनाएंगे ।
भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में पहुंचकर संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए और संगठन के पदाधिकारी से मुलाकात कर जय भीम के नारा लगाते हुए संगठन को मजबूत किया भीम रेजीमेंट के प्रदेश महासचिव उमेश सोनवानी जी,संजू घृतलहरे प्रदेश कोषाध्यक्ष, जीवराखन बांधे जिला अध्यक्ष रायपुर, प्रकाश चंदनिया प्रदेश संयोजक ,मुकेश भारती जी प्रदेश संगठन मंत्री,छबि साहू जिला गरियाबंद अध्यक्ष, गुलशन जांगड़े जिला उपाध्यक्ष रामसिंग घृतलहरे जिला संगठन मंत्री, सोनू मीरी अध्यक्ष ब्लॉक फिंगेश्वर,उपाध्यक्ष राकेश मल्होत्रा , संजू मल्होत्रा, झागेश्वर लहरे ,लक्ष्मी नारायण , सेला जांगड़े एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर बैठक संपन्न किया ।
उक्त बैठक संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की आने वाले समय में भीम रेजीमेंट गांव गलियों से शहर तक लोगों में संविधान की जागरूकता व हक अधिकार की लड़ाई में गरीब मजलूम लोगों की आवाज बन कार्य करने तत्पर रहेगी।गरियाबंद जिले के संगठन से जुडे तमाम साथियों से सादर अपील कि 1दिसंबर बेमेतरा में पहुंचकर अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें ।
जय भीम जय छत्तीसगढ़।