प्रदेश सतनामी समाज की बैठक
सतनामी समाज आश्रम दुर्ग में संपन्न हुई..
सरसींवा- प्रदेश सतनामी समाज के संगठन का कार्यकाल 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी माननीय श्री बीएल कुर्रे जी को सर्वसम्मति से सतनामी समाज द्वारा मनोनीत किया गया है एवं संगठन की मजबूती के लिए युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. रमेश मनहर जी , महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनवानी , अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ श्री मनोज टंडन जी
को समाज द्वारा सर्वसम्मति से 2 वर्षों के लिए मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पद्मश्री डॉ.एस आर बारले जी श्री हेमंत सांग जी संरक्षक प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़, श्री विजय बघेल जी संयोजक प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़, श्री दिलीप दिवाकर जी प्रदेश सचिव प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़, श्री राधा कृष्णा टंडन जी प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ श्री पीला राम कुर्रे जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र खूंटे प्रदेश सयुंक्त सचिव श्री एस.एन. शिव प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री प्रेमदीप कुर्रे श्री अश्वनी टंडन जी जिला प्रवक्ता, श्री नारायण मनहर जी उपाध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष कु. गरिमा देशलहरे जिला उपाध्यक्ष बलौदा बाजार कर्मचारि/अधिकारी श्रीमती सुनीता चेलक आदि उपस्थित रहे।