बेलरदोना से शुक्लाभाठा रोड मरम्मत शीघ्र करने की मांग---भवानी यादव - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 1 October 2021

बेलरदोना से शुक्लाभाठा रोड मरम्मत शीघ्र करने की मांग---भवानी यादव


 



बेलरदोना से शुक्लाभाठा रोड मरम्मत शीघ्र करने की मांग---भवानी यादव           

धमतरी मगरलोड प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत  बेलरदोना से शुक्लाभाठा रोड मरम्मत शीघ्र करने की मांग सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किया है । उन्होने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क अंतर्गत बेलरदोना से शुक्लाभाठा रोड अत्यंत ही जर्जर हो चुका है देखने से ऐसा लगता गड्ढा है की सड़क राह में चलने वाले लोग रोज परेशानियों से जूझ रहे हैं ।भवानी यादव ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि  विकास का ढिढोरा पिट रहे हैं और असली विकास का पोल मे ढोल बेलरदोना से शुक्लाभाठा रोड मे आकर देखना चाहिए कि क्षेत्र के लोगों को कितना असुविधाओं का सामना करना पड़ा रहा है ।क्षेत्र के जवाबदार महत्वपूर्ण पद पर सुशोभित जनप्रतिनिधियों का इस सड़क से आना जाना है लेकिन ना जाने इस रोड का मरम्मत क्यों नहीं हो रहा है ।सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि जर्जर सड़क का मरम्मत शीघ्र किया जाय।

Post Top Ad