छ.ग.राजस्व निरीक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन साहू सदन,आमंत्रण हेरिटेज रूद्री रोड धमतरी मे संपन्न हुआ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 3 October 2021

छ.ग.राजस्व निरीक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन साहू सदन,आमंत्रण हेरिटेज रूद्री रोड धमतरी मे संपन्न हुआ


 

छत्तीसगढ़ धमतरी आज दिनांक 2-10-21को 

छ.ग.राजस्व निरीक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन साहू सदन,आमंत्रण हेरिटेज रूद्री रोड धमतरी मे संपन्न हुआ।राज्य के 21जिले से जिलाध्यक्ष, उनके द्वारा नामित पदाधिकारी गण, एवं अन्य सदस्यगण,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य गण,राजस्व निरीक्षक शाखा जिला धमतरी के समस्त सदस्य  जिलाध्यक्ष दीपचंद भारती की अगुआई में उपस्थित थे।प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा नौ सूत्रीय बिंदुओ पर समस्त जिला से पारित प्रस्ताव को बारी बारी से रखा गया।प्रांताध्यक्ष श्री प्रशांत दुबे,संरक्षक रामकुमार वर्मा जी,उपप्रांताध्यक्ष संजय सिंग,रोहित देशपाण्डे, सचिव पवन कश्यप,महामंत्री विनोदसाहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामदास भांडेकर,संरक्षक राममोहन सोनी अपने कार्यकारिणी के साथ पटल पर रखे गये निम्न प्रमुख बिंदुओ पर प्रांतीय प्रस्ताव तैयार कर शासन के समक्ष रख संघहित में उचित मांग की पूर्ति की बात कही गई।

1. पिंगवा कमेटी हेतु सुझाव ।

2. नायब तहसीलदार पद हेतु              पदोन्नति में 5 वर्ष निर्धारित करने  बाबत ।

3. विभागीय परीक्षा में केवल राजस्व निरीक्षक संवर्ग से चयन ।

4. login ID के संबंध मे।

5. ग्रेड पे संशोधन ।

6. कनिष्ठ पद से कम वेतनमान प्राप्त होना ।

7. चेनमैन के संबंध में ।

8. पदक्रम सूची एवम् विभागीय पदोन्नति के संबंध में ।

9. विद्वान साथियों द्वारा सुझाए गए अन्य बिंदु


रा.नि.संघ धमतरी से जिलाध्यक्ष दीपचंद भारती,उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह मौर्य, लेखेश्वरी साहू,सचिल केशव साहू,सहसचिव संजय तिवारी, कोषाध्यक्ष एन आर ध्रुव, संरक्षक किरतराम नागवंशी, अश्वनी साहू,संगठनमंत्री मनीष ध्रुव,उमेश शेंद्रे,परीक्षीत मरकाम,देवाराम मरकाम मोहित सोनी नारायण देवांगन,रोहित ध्रुव लीला ध्रुव,लीना यादव,अविनाश रावटे,संजय सोनी रामकुमार साहू दिनेश अग्रवाल, टीमन नगारची,नरेन्द्र चंद्रवंशी, राधेश्याम गौर,शंभू नेताम,भागवत ध्रुव,शिवचरण जुर्री, अजय दुग्गा उपस्थित रहे।

Post Top Ad