शा.उ. मा. विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्य
आठ जुलाई दो हजार इक्कीस को शा.उ. मा. विद्यालय मगरलोड के परिसर में इको एवम यूथ क्लब माध्यमिक एवम उच्चत्तर माध्यमिक शाला मगरलोड के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण का कार्य उच्चत्तर माध्यमिक शाला के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन चक्रधारी जी के मुख्य आतिथ्य , तरुण साहू जी अध्यक्ष अंग्रेजी माध्यम माध्यमिक शाला मगरलोड के विशिष्ट आतिथ्य एवम प्रचार्य एस. आर. कुर्रे की अध्यक्षता में किया गया। परिसर में लगभग सौ फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया एवम उन्हें संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि मोहन चक्रधारी जी ने वृक्षों का महत्व बतलाते हुए सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की एवम तरुण साहू जी ने सभी को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया। वृक्षारोपण के समय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक हेमंत दृढ़ाकर, आत्मराम साहू, लवेश गुप्ता, रामेश्वर साहू, लोकेश्वर साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, भोजपाल साहू, विकास कंवर, हेमंत रजक, श्रीमती विद्या निषाद, मनीषा नवरंग एवम माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम के प्रधानपाठक बीरेन्द्र कुमार साहू, मेष राम सेन, , श्रीमती गीतांजलि साहू, छन्नी साहू , थामेश्वरी साहू, नोहर साहू, मुकेश पटेल, यादराम कंवर एवम संकुल समन्वयक तोमन सिंह साहू राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक का विशेष सहयोग रहा । वृक्षारोपण के समय शाला प्रबंधन समिति के सम्मानीय पदाधिकारी रवि निर्वाण विधायक प्रतिनिधि, एन. आर. साहू पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवम शिक्षा विद, धर्मेंद्र बिंझेकर, लेखराम साहू, ओंकार सोनी, लोमन यादव की गरिमामयी उपस्थिति थी। परिसर में नींबू, कटहल, आम, जामुन, अमरूद, आंवला, करौंदा, गुलमोहर, बादाम, परिजात इत्यादि का रोपण किया गया।
