विश्व के सबसे लंबे वर्चुअल कवि सम्मेलन में बिलासपुर के कवि रामभरोस टोण्डे होंगे शामिल - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 4 July 2021

विश्व के सबसे लंबे वर्चुअल कवि सम्मेलन में बिलासपुर के कवि रामभरोस टोण्डे होंगे शामिल


 

विश्व के सबसे लंबे वर्चुअल कवि सम्मेलन में बिलासपुर के कवि रामभरोस टोण्डे होंगे शामिल


बिलासपुर - विश्व के सबसे लंबे वर्चुअल कवि सम्मेलन में अपने बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कवि रामभरोस टोण्डे शामिल होंगे 150 घंटे से ज्यादा लगातार चलने वाला ये ऑनलाइन कवि सम्मेलन इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा | इस कवि सम्मेलन में देश - विदेश सहित 600 कवि हिस्सा ले रहे हैं इस कवि सम्मेलन में बिलासपुर के कवि रामभरोस टोण्डे भी अपनी कविता प्रस्तुति देकर शहर का नाम रोशन करेंगे | बुलंदी जज़्बात ए कलम साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित यह बहुप्रतिष्ठित कार्यक्रम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो कर यादगार कार्यक्रमों में शामिल होगा | बुलंदी जज़्बात ए कलम साहित्यिक संस्था रुद्रपुर उत्तराखण्ड से संचालित होता है, जिसका संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी व राष्ट्रीय उपाध्याय राकेश शर्मा द्वारा निमंत्रण पत्र भेज कर कवि रामभरोस टोण्डे को इस आयोजन में काव्य पाठ करने के लिये आमंत्रित किया गया है | यह कवि सम्मेलन 11 जुलाई 2021 को समय 11 बजे शुरु हो कर समापन 16 जुलाई को होगा |  विश्व के सबसे लंबे चलने वाले इस कवि सम्मेलन में कनाडा, जर्मनी, दुबई, सऊदी, यूएसए, बेल्जियम, कैलिफोर्निया तक के कवि सहित 600 से ज्यादा कलमकार सम्मलित होंगे |

Post Top Ad