अवैध रेत खनन पर रोक लगाने जनता कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा.... उत्तम साहू
नगरी धमतरी जिले में हो रहे अवैध रेत खनन पर रोक लगाने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग किया है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष उत्तम साहू ने कहा है कि रेत माफिया प्रशासन को चुनौती देते हुए राज्य सरकार के गाईड लाईन सहित एनजीटी के नियमों का अवहेलना कर बल पूर्वक दादागिरी करते हुए रेत निकाल रहे हैं इस अवैध कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष उत्तम साहू , अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष उदय चरण बंजारे, महामंत्री नवाबुद्दीन निजामी, उपाध्यक्ष संजीव नामदेव,रोम लाल,शेख अब्दुल्ला, राजेंद्र बंजारे, रोहित निर्मलकर उज्जवल सिंह मौजूद रहे
