डॉ लक्ष्मी ध्रूव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई को रोकने हर मोर्चे पर नाकाम रही है - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 5 June 2021

डॉ लक्ष्मी ध्रूव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई को रोकने हर मोर्चे पर नाकाम रही है


 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी ने बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ किया वर्चुअल विरोध प्रदर्शन


नगरी    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी द्वारा केन्द्र सरकार की खराब नीतियों के वजह से बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ वर्चुअल विरोध प्रदर्शन किया गया

इस दौरान सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रूव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने घरों, आफिस से इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

डॉ लक्ष्मी ध्रूव ने  कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई को रोकने हर मोर्चे पर नाकाम रही है 

आज खाद्य तेल से लेकर पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है आमजनता पर कोरोना महामारी के साथ साथ महंगाई कहर बन कर टूटी है जनता के साथ केन्द्र की सरकार ने सिर्फ अन्याय किया है उन्हें जनता की मूल समस्या महंगाई से अब कोई वास्ता नही रहा।

इस दौरान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग,माखन भरेवा,भरत निर्मलकर,पेमन स्वर्णबेर,टेश्वर ध्रूव,तेजेन्द्र भट्ट,सोनू चौहान,आदि ने बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ अपना विरोध जताया।

Post Top Ad