धमतरी डीएफओ ने किया शहद एलोवेरा एवं गिलोय प्रसंस्करण का शुभारंभ 21000 एलोवेरा पौधों से गुलजार हो रहा है कोलियारी रोपनी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 5 June 2021

धमतरी डीएफओ ने किया शहद एलोवेरा एवं गिलोय प्रसंस्करण का शुभारंभ 21000 एलोवेरा पौधों से गुलजार हो रहा है कोलियारी रोपनी


 
पत्रकार kailash tande

8964081105

धमतरी डीएफओ ने किया शहद एलोवेरा एवं गिलोय  प्रसंस्करण का शुभारंभ

21000 एलोवेरा पौधों से गुलजार हो रहा है कोलियारी रोपनी

मगरलोड - धमतरी वन मंडलाधिकारी शतोविसा  समाजदार के दूरदृष्टि पक्का इरादा से व धमतरी जिला को सदाबहार हरियाली के साथ जिले की विभिन्न रोपनी केंद्रों में विशाल पौधारोपण के साथ वन परीक्षेत्र दुगली के कोलयारी रोपनी केंद्र में 21000 एलोवेरा का पौधा लगाया गया जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है इसके साथ ही वन मंडलाधिकारी के निर्देशन  व तत्परता से दुगली में शहद एलोवेरा गिलोय प्रसंस्करण का शुभारंभ हुआ  है उन्होंने कहा एलोवेरा पौधा का  रोपनी  कोलियरी में जो किया जा रहा है वह मेरे लिए एक उपलब्धि होगी इसके साथ कोलियारी के एलोवेरा पौधारोपण से मेरा कैरियर का शुरुआत हुआ है



यहां धमतरी जिला में  261 स्व सहायता समूह की महिलाएं वन विभाग में कार्य कर रही है यहां माहुल पत्ता तिखूर  कालमेघ त्रिफला हर्रा बहेड़ा आंवला का मीठा एवं नमकीन कैंडी प्रसंस्करण तैयार होता रहा है 9 क्विंटल शहद हम  प्रसंस्करण कर चुके हैं यहां एलोवेरा का साबुन भी बनेगा यहां जल भी बनाया जाएगा मेरा एक ड्रीम है कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से आज बृहद रूप में एलोवेरा का पौधा सदाबहार दिख रहा है वर्तमान में कोलयारी में एक स्व सहायता समूह की  महिलाएं काम कर रहे हैं उन्होंने कोलियारी रोपणी  मे  स्थित केचुआ खाद का एवं निर्माण किए जा रहे गोदाम का भी निरीक्षण किया  


 धमतरी वन मंडलाधिकारी शतोविसा समाजदार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों से अपेक्षा एवं अपील किया है कि वृक्ष लगाएं पेड़ों को नुकसान न पहुंचाए इसके साथ ही पेड़ों को ना काटे एवं पौधों पेड़ बनने के लिए 20 वर्ष लग जाते हैं तब वह ऑक्सीजन हमें प्रदान करता है युवा तेज गति से गाड़ी ना चलाए जिससे हमारे प्राकृतिक वातावरण शुद्ध बना रहे 



Post Top Ad