जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने खाद भंडारण का लिया जायजा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 16 June 2021

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने खाद भंडारण का लिया जायजा


 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने खाद भंडारण का लिया जायजा

नगरी  धमतरी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी के निर्देश पर धमतरी जिला अध्यक्ष उत्तम साहू के नेतृत्व में आठ सदस्यों की जांच दल गठित कर जिला खाद भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया गया जांच दल में शामिल प्रदेश अनुसूचित जाति के अध्यक्ष श्री उदय चरण बंजारे, जिला महामंत्री नवाबुद्दीन निजामी,दीपक साहू, रघुवीर रामटेके, अब्दुल्ला खान, राजेंद्र बंजारे, शेरखान, एवं लक्ष्मन साहू ने जिला मुख्यालय धमतरी के नवागांव स्थित खाद भंडारण केंद्र  में जाकर गोदाम का जायजा लिया जिला अध्यक्ष उत्तम साहू ने कहा कि किसान हितैषी का ढोंग करने वाली राज्य सरकार जिले में आज तक आधी-अधूरी पचास प्रतिशत खाद भंडारण किया है मानसून आने के साथ ही अन्न दाता किसान खरीफ फसल लेने खेती किसानी के कार्यों में व्यस्त हो गये है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के इस अकर्मण्यता पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा

Post Top Ad