वन क्षेत्र दुगली के शहद तिखूर त्रिफला एलोवेरा प्रसंस्करण उद्योग का संसदीय सचिव सिहावा विधायक ने किया प्रशंसा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 10 June 2021

वन क्षेत्र दुगली के शहद तिखूर त्रिफला एलोवेरा प्रसंस्करण उद्योग का संसदीय सचिव सिहावा विधायक ने किया प्रशंसा


 वन क्षेत्र दुगली के शहद तिखूर त्रिफला एलोवेरा प्रसंस्करण उद्योग का संसदीय सचिव सिहावा विधायक ने किया प्रशंसा 



कोलियारी की 21000 एलोवेरा पौधा रोपनी देखकर गदगद हुए संसदीय सचिव व सिहावा विधायक


 टोमन लाल सिन्हा


मगरलोड - धमतरी जिला मे वनों के विकास के लिए संकल्पित सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के निर्देशन व सुझाव पर धमतरी वनमंडला  अधिकारी शतोविशा  समाजदार एवं वन कर्मचारियों की अथक प्रयास से वन क्षेत्रों के बहुमूल्य औषधियों का संरक्षण कर दुगली वन परिक्षेत्र के प्रशिक्षण केंद्रों में वृहद रूप से शहद एलोवेरा तिखूर कालमेघ त्रिफला बैचादी आंवला कैंडी सहित कई वनऔषधियों का संकलन कर महिला समूह के माध्यम से उद्योग लगाकर रोजगार का साधन के साथ वनों का संरक्षण भी किया जा रहा है



 संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन चंद्र देव प्रसाद राय  परिवहन आवास पर्यावरण वन विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव सिहावा विधायक उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा धमतरी जिला के  दुगली बीरगुडी मोहंदी सिंगपुर के वन क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यो वनों के संरक्षण एवं संवर्धन का जायजा लिया गया इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए संसदीय सचिव चंद्र देव राय एवं सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने बताया की वनों को विकसित करने एवं उनसे प्राप्त आय के स्रोतों का लाभ वनवासियों को मिले इसके लिए धमतरी वनमंडल में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया जिसमें दुगली में चल रहे शहद एलोवेरा कालमेघ तीखुर त्रिफला सहित विभिन्न औषधियों का निर्माण एवं प्रसंस्करण बड़ा ही सराहनीय है कोलियारी नर्सरी में लगाए गए 21000 एलोवेरा पौधा देख कर मन बहुत ही गदगद हुआ बंद पड़े  यूनिट को चालू करवाया गया है  निश्चित ही यहां की अधिकारी कर्मचारी का कार्य प्रशंसनीय है आने वाले समय में यहां और बृहद रूप में वन औषधियों का यूनिट प्रसंस्करण  किया जाएगा आज बंद पड़ा था उसे वन मंडल अधिकारी द्वारा अपने अधिक अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से जो कार्य वनवासियों के लाभ के लिए जीविकोपार्जन का माध्यम बनाया जिससे यहां की सैकड़ों महिला समूह को रोजगार मिला है  छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी का दूर दृष्टि से वनों के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं  डॉ लक्ष्मी ने साल बीज खरीदी तेंदूपत्ता संग्रहण गोदाम वर्मी कंपोस्ट  खाद निर्माण का भी निरीक्षण किया  एवं  उपस्थित वैद्यराज से विभिन्न रोगों के इलाज के संबंध में विस्तृत चर्चा भी किया इस निरीक्षण कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य लखनलाल ध्रुव विधायक प्रतिनिधि बंटी नाग ब्लॉक अध्यक्ष भूषण साहू सहित  वनमंडलाधिकारी शतोविशा समाजदार उप वनमंडलाधिकारी टी आर वर्मा,पांडे वन परीक्षेत्र अधिकारी दुगली अनिल वर्मा  मोहदी पंचराम साहू, सिंगपुर आशीष आर्य, बिरगुड़ी धावडे सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी कोलियारी टी एस ध्रुव, देवगांव एरावत सिंह मधुकर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे



Post Top Ad