कोरोना -19 की संक्रमण में रखे बेजुबानों का भी ख्याल .... विजय देशलहरे (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत)
गर्मी के मौसम में बेजुबानों के लिए दाना पानी की करें व्यवस्था
रायपुर - कोरोना वायरस के कहर से लोग अपनी व अपने परिवार की तो सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं पुरी जिम्मेदारी के साथ किंतु बेजुबान जानवरों के प्रति ख्याल रखना भी हम सब का कर्तव्य होना चाहिए मनुष्य अपनी समस्या अपने आस पास के लोगों को जानकारी देकर अपनी समस्या का समाधान कर लेते हैं मगर बेजुबान जीवों को मनुष्य पर ही निर्भर है इस लिए मानवता दिखाएं और बेजुबानों जीव जंतुओं के खाना और पीने की पानी की करें पुरी व्यवस्था और एक मानवता की दया दिखा कर करें दाना पानी की व्यवस्था मेरी एक गुजारिश है आप सभी प्रदेश वासियों से मेरा क्ररबद्ध निवेदन है की एक पहल कर इसे अमल करें गांव-गांव और शहर शहर इस मुहीम बनाकर अपना जिम्मेदारी निभाएं ।
मनुष जन्म अनमोल है मिलय ना दूजी बार ।
पाका फल जो गिर गया बहुरे न लागत डार।।
इस लिए नेक काम करना कभी बंद नहीं करना चाहिए क्योंकि कही ना कही हम जो करते हैं उनका अच्छा बुरा हम सब को इसी जीवन में मिलता है कुदरत का करिश्मा है की बीज से कली डाल फुल फल एक अवस्था से गुजर कर वापस पुनः उसी अवस्था में आ जाता है इस लिए हमारे कोरोना फाईटर्स की इस लड़ाई में आप भी शामिल हो और बेजुबान जींव जंतुओं के प्रति दया दिखाते हुए सच्ची निष्ठा और नेक इरादे से सच्चा कर्म का फल हम सभी को मिलेगा इस लिए देशभर में फैले वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण में कुछ पुण्य का कार्य करे हो सके ईश्वर हम सब पर दया दिखाए और इस कोरोना वायरस से लडने के लिए हमारे कोरोना फाईटर्स डांक्टर, पुलिस,सफाई, कर्मचारीयों के हौसला बढ़ाऐ और इस कोरोना -19 पर विजय प्राप्त कर सकें इस लिए बड़ी विश्वास के साथ बेजुबान जीन जंतुओं को एक वक्त ही कम से कम खाना दाना और पानी की व्यवस्था करें और एक मानवता दिखाने का काम करें
