पत्रकार kailash tande
8964081105
बेमौसम बारिश किसानों को भारी नुकसान मुआवजे की मांग--भवानी यादव। सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव ने
छत्तीसगढ़ सरकार से मांग किया है कि अभी सप्ताह भर से बेमौसम बारिश से किसानों की रबी फसल को भारी नुकसान हुआ है खेतों में कटाई के बाद पानी में पूरी तरह भींगने के वजह से किसान बहुत चिंतित हैं। भवानी यादव ने आगे कहा कि कृषि मंडियों के बंद होने से किसान अपनी उपज को औने पौने दाम में बिचौलिए को बेचने मजबूर हो गया है ।ऐसी स्थिति में किसान करे तो क्या करे उपर से देश एवं राज्य मे कोरोना वाइरस संक्रमण से आम जनता त्रस्त है। ऐसी विषम परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करता हूँ कि किसान भाईयों के समस्याओं को समझते हुए बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की भरपाई हेतु राजस्व विभाग से आंकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए ।
