मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोड़ाडीह में पूर्व सरपंच और सचिव की मिलीभगत के कारण लाखों रुपए का हेरा फेरी होने की शिकायत ग्राम पंचायत के लोगों ने किया था - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 30 March 2021

मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोड़ाडीह में पूर्व सरपंच और सचिव की मिलीभगत के कारण लाखों रुपए का हेरा फेरी होने की शिकायत ग्राम पंचायत के लोगों ने किया था


 ग्राम पंचायत गोडाडीह मामले पर मस्तूरी जनपद सीओ कुमार सिंह लहरे ने लिया संज्ञान में,दो लोगों की टीम गठित कर जांच कमेटी बनाई ।


सचिव निलंबित था  फिर भी पंचायत खाता से फर्जी तरीके से पुर्व सरपंच ललिता दिनकर के द्वारा निकल गया दस लाख रुपए।


 मिडीया वालो ने प्रमुखता के साथ उस खबर को प्रकाशित किया था जिसका फल स्वरुप जांच टीम हुआ गठित।


मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोड़ाडीह में पूर्व सरपंच और सचिव की मिलीभगत के कारण लाखों रुपए का हेरा फेरी होने की शिकायत ग्राम पंचायत के लोगों ने किया था। मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि ग्राम पंचायत गोडाडीह के पूर्व सचिव मथुरा प्रसाद मार्शल ग्राम पंचायत गोड़ाडीह के निलंबन अवधि के दौरान पूर्व  सरपंच ललिता दिनकर द्वारा राशि आहरण किये जाने के विरूध्द शिकायत  ग्राम पंचायत के लोगों ने की है।

 ग्राम पंचायत गोड़ाडीह में वर्ष 2019-2020 में  मथुरा प्रसाद मार्शल सचिव को दिनांक 29/10/2019 को निलंबित हुआ था और निलंबन के पश्चात भी पूर्व सरपंच  ललिता दिनकर ने  सचिव का फार्जी हस्ताक्षर कर लगभग 10.00000रू. (दस लाख रूपये) से अधिक राशि आहरण किया गया हैं जो कि नियम के विरूध्द हैं। और शासन प्रशासन से धोखाधड़ी का मामला बनता है। ऐसे फर्जी और धोखाधड़ी करने वाले पूर्व सरपंच व सचिव के ऊपर उचित करवाई करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत गोड़ाडीह के लोगों ने जनपद पंचायत सीईओ को लिखित में शिकायत कर उचित जांच करने की मांग किया था। जिसको मस्तूरी जनपद के शिव कुमार सिंह लहरें ने प्रमुखता से लेते हुए दो लोगों की टीम बनाकर जांच दल गठित किए है जिन्हें तीन दिवस के भीतर जांच कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया है।

Post Top Ad