छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पत्रकारों के प्रति सहृदयता के लिए आभार ....महेश कुमार तिवारी .
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा सत्र के दौरान सदन में पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर सहायता राशि की घोषणा की . छत्तीसगढ़ विधानसभा के चाल रहे सत्र में माननीय मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए पत्रकारों के पक्ष में सहायता राशि की घोषणा की. आज विधानसभा में बजट पेश करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री माननीय भूपेश बघेल ने सदन में कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हैं ऐसे में सरकार का फर्ज है कि पत्रकारों के साथ हमेशा खड़े दिखे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के आकस्मिक दुर्घटना निधन पर 5 लाख की राशि सहायता स्वरूप राज्य शासन की ओर से देने की घोषणा की .छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता है ......महेश कुमार तिवारी प्रदेश सलाहकार छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ...
