बिलासपुर में हवाई सेवा के लिए नागरिकों ने जताया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 1 March 2021

बिलासपुर में हवाई सेवा के लिए नागरिकों ने जताया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार


 बिलासपुर में हवाई सेवा के लिए नागरिकों ने जताया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार  
बिलासपुर 01 मार्च 2021/बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा चकरभाठा से आज घरेलू हवाई सेवा का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल शुभारंभ किया। शुभारंभ के अवसर पर बिलासपुर के यात्रियों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। छात्रा सुश्री भाविका दुबे ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बे समय से यहां एयरपोर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आपके प्रयासों से यह जीत मिली है। इससे हमारे समय एवं धन दोनों की बचत होगी। कृषक श्री नीलकण्ठ कौशिक ने मुख्यमंत्री को हवाई सेवा शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हवाई उड़ान शुरू होने से बिलासपुर की तरक्की को पंख लगेंगे। पहले हमें हवाई सेवा का लाभ लेने के लिए 120 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन अब हमारे समय की बचत होगी। आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. अभिजीत रायजादा ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से बिलासपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे लोगों को महानगरीय चिकित्सा सुविधा का भी लाभ मिलेगा। बिलासपुर हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता श्री सुदीप अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह हमारे लिये बड़ी उपलब्धि है। सरकार के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
पहली उड़ान के यात्रियों के चेहरे खिले, सबने कहा अब सफर होगा आसान -  
बिलासपुर से पहली उड़ान पर जाने वाले यात्रियों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। सभी ने कहा कि अब उनका सफर आसान हो जायेगा। बिलासपुर से जबलपुर तक सफर कर रही साध्वी सुश्री पद्मिनी पुरी पहली बार फ्लाईट में सफर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले ट्रेन से जबलपुर जाने में 7 से 8 घण्टे का समय लगता था। अब मात्र एक घण्टे में ही यह सफर तय हो जायेगा। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पंचायत सेंवार निवासी श्री दीपक रजक प्रापर्टी डिलिंग का काम करते हैं। वे इस क्षण को सुखद बताते हुए कहते हैं कि अपनी आने वाली पीढ़ी को जरूर बतायेंगे, कि उन्होंने बिलासपुर से पहली उड़ान भरने वाली पहली फ्लाईट में सफर किया है। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी। पेशे से व्यवसायी श्री मुकेशपुरी गोस्वामी ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना सुखद है। वे कहते हैं कि उन्हें व्यापार के कार्य से महिने में 10 से 15 बार दिल्ली जाना पड़ता है, अब उनके लिए यहां से सीधे दिल्ली तक जाना आसान होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मात्र दो वर्ष के कार्यकाल में हवाई सेवा शुरू करना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आभारी हैं।  

Post Top Ad