बालोद जिला सतनामी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 10 February 2021

बालोद जिला सतनामी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण


 

छत्तीसगढ़ बालोद जिला सतनामी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व पूर्व जिला पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आज दिनांक 10 फरवरी को टाउन हाल बालोद में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के युवा नेता माननीय भुवनेश्वर बघेल जी अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन , कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रदेश सतनामी समाज के प्रथम अध्यक्ष श्री हेमंत सांग जी विशिष्ठ अतिथि श्रीमती सोना देवी देशलहरा जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद सहित सतनामी समाज बालोद के पांचों ब्लाक के जनपद सदस्य गण रहे । अतिथियों के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाए गये । 

कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बघेल व उनके सभी पूर्व पदाधिकारियों को ससम्मान बिदाई मोमेंटो भेंट कर किया गया ।।

कार्यक्रम में संबोधन कार्यक्रम के संचालक भाई असवन बारले जी ,  पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बघेल ,वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय बारले ,विशिष्ठ अतिथि सोना देवी देशलहरा जी ,कार्यक्रम के  अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत सांग जी व मुख्य अतिथि सतनामी समाज के गौरव  अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष भाई भुवनेश्वर बघेल जी ने किया ।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बघेल ने समाज की वर्षों की मांग सर्व सुविधा युक्त सतनाम भवन हेतु तीस लाख रुपये की मांग की वर्तमान अध्यक्ष श्री संजय बारले जी ने समाज को संगठित करने के लिए हर संभव प्रयास करने व समाज के विकास के लिए तत्पर रहने की बात कही ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष श्री सांग जी ने समाज की दिशा व दशा सहित गिरौदपुरी धाम पर बात रखी । मुख्य अतिथि श्री भुवनेश्वर बघेल जी ने नव पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के लिए हमेशा कर्तव्यनिष्ठ पूर्वक काम कर बालोद जिला सतनामी समाज की गौरव को यथावत बनाये रखते हुए समाज की उत्तरोत्तर उन्नति के लिए काम करने के लिए कटिबद्ध होने की बात रखी । श्री बघेल जी ने जिला सतनामी समाज के लिए भवन हेतु प्राधिकरण मद से 10 लाख रुपये प्रदान करने स्वीकृति दी । कार्यक्रम की संचालन भूपेंद्र चाणक्य व समापन श्री केदारनाथ सुनहरे ब्लाक अध्यक्ष बालोद ने किया ।

Post Top Ad