मामला:- तखतपुर विधानसभा के ग्राम- नेवरा में शासकीय जमीन खसरा नम्बर 850 (तालाब पार) को जेसीबी से काट -काट कर तालाब को ही रितेश पांडे, दुर्गेश पांडे द्वारा पटवाई जा रही है, जबकि यह नायब तहसीलदार गनियारी के उपस्थिति में किया जा रहा है, शायद यह छत्तीसगढ़ में ऐसा पहला मामला हो सकता है कि एक नायब तहसीलदार तालाब को एक अवैध डेयरी को बचाने के लिए, कलेक्टर की बिना अनुमति लिए जेसीबी से काट-काट कर तालाब को ही पटवा रही हो,नायब तहसीलदार की संरक्षण में ऐसा कार्य करने से हाईकोर्ट की आदेश का भी खुला उल्लंघन हो रहा है कि कोई भी ब्यक्ति तालाब के पार को काट-काट कर पटवा नही सकता यह सार्वजनिक उपयोग का स्थल होता है,किन्तु नायब तहसीलदार गनियारी ने कलेक्टर महोदय से भी अनुमति लेना उचित नही समझा है, इससे हमारी सरकार की एक अधिकारी द्वारा अपने आप को एक कलेक्टर से भी बड़ा अधिकारी दर्शाना दुर्भाग्य पूर्ण है, इसलिए नायब तहसीलदार गनियारी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी, राजस्वमंत्री जी, कलेक्टर महोदय जी सहित सभी उच्चाधिकरियो को अवगत कराएंगे* ।
बिहारी सिंह टोडर
संयुक्त सचिव- जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर

