युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संजय भास्कर बने कांग्रेस कमेटी बिलासपुर का जिला सचिव
संजय भास्कर लगातार कांग्रेस परिवार का एक सच्चा सिपाही के रुप मे काम करते आ रहे है इस बार भी वह अपने बुथ मे विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाया है ।
वे कांग्रेस पार्टी के विभिन्न संगठन में चुनाव फाइट कर और नियुक्ति के माध्यम से कई पदो पर रह चुके हैं वे NSUI के डेलिगेट्स, अनुसूचित जाति जन जाति छात्र संगठन में निर्वाचित प्रदेश सचिव, 2012 के युवक कांग्रेस चुनाव में बेलतरा विधानसभा से निर्वाचित विधानसभा महासचिव, 2016 के युवा कांग्रेस चुनाव बिलासपुर में निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष , प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, बेलतरा विधानसभा कांग्रेस मे प्रवक्ता के पद पर भी रह चुके हैं इसके साथ साथ संजय भास्कर जी सामाजिक पद मे भी है सामाजिक कार्यक्रमो मे जिला मे भी इनका नाम चर्चित लोगो मे से एक है । अभी फिलहाल के नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 67 से वे पार्षद टिकट के काफी नजदीक थे पैनल के 2 नाम मे एक नाम इनका भी था लेकिन आखरी दिन इनका नाम कट गया था ।
कांग्रेस पार्टी मे इनके सक्रियता को देखते हुए इस बार इनको कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी मे जिला सचिव का जवाबदार पद पर नियुक्त किया गया है ।
इनको बधाई देने वालो मे साहूकार भास्कर, अभय सोनवानी,
धनंजय यादव, लक्छमी लहरे, अक्षय नवरंग, बालेश्वर ठाकुर, कलेश्वर साहू, दुर्गेश टण्डन, दानु टंडन, रिषि मिरी, दुर्गेश कौशिक मुकेश साहू, सलमान खान, दिपक मानिकपुरी एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है

