मुख्यमंत्री ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 23 January 2021

मुख्यमंत्री ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई


 मुख्यमंत्री ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई


रायपुर, 23 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन नारी शक्ति का प्रतीक है। आज ही के दिन हमें इंदिरा गांधी के रूप में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, और सुरक्षित माहौल देने के लिए कृत संकल्पित हैं। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं। बेटियों के सशक्तिकरण के साथ हमें उन्हें सुरक्षित और सहज माहौल देने की भी जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी बालिकाओं से कहा है कि खूब पढ़ें, निडर होकर आगे बढ़ें और अपने सपनें साकार करें, राज्य सरकार का सहयोग हमेशा उनके साथ है।

Post Top Ad