आज मल्हार स्थित मंगल भवन में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों का स्वागत धमाकेदार आतिशबाजी के साथ जोर शोर से स्वागत किया गया। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 23 January 2021

आज मल्हार स्थित मंगल भवन में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों का स्वागत धमाकेदार आतिशबाजी के साथ जोर शोर से स्वागत किया गया।


 

मल्हार में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनकी बैठक अपैक्स बैंक के अध्यक्ष माननीय बैधनाथ चंद्राकर जी की अध्यक्षता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मा.अर्जुन तिवारी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने एवं पार्टी को पर भी ज्यादा शशक्त बनाने और संगठन को विस्तार करने को लेकर चर्चा की गई,  

आज मल्हार स्थित मंगल भवन में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों का स्वागत धमाकेदार आतिशबाजी के साथ जोर शोर से स्वागत किया गया।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ग्रामीण के मा. विजय केशरवानी जी ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन ही संगठन की रीढ होता है।मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी की उन्नति होना मुश्किल है। की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा के कुशासन, जुमलों एवं झूठ से ऊब चुकी है।ऐसे में जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ लोंगो को जागरूक करना होगा।जिसमे मस्तुरी ब्लॉक के भिन्न भिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संघटन के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी राय रखी और अपनी अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया, जिसको संघटन के शीर्ष नेतृत्व ने बेहद गम्भीरता पूर्वक सुना एवं समस्त कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आप सभी के विचारों एवं राय पर विचार विमर्श करके उसके निष्कर्ष से आप सभी को अवगत कराया जाएगा ।

इस कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक के सम्मानित कांग्रेसियों का श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपैक्स बैंक के अध्यक्ष मा.बैधनाथ चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मा.अर्जुन तिवारी, राजेंद्र चांवला,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व सांसद मख.रामाधार कश्यप, जिलापंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पूर्व विधायक देवचरण मधुकर, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,श्री मति अनिता लव्हातरे जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पान्डेय मस्तुरी, पूर्व मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा,संतोष दुबे, जिलापंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव, राजकुमार अंचल,मनोहर कुर्रे, टाकेश्वर पाटले ,न.पंचायत मल्हार के सभी पार्षदगण,एलडरमैन सहित उपरोक्त सम्मेलन में कई कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री अमित पान्डेय जी द्वारा किया गया।

Post Top Ad