स्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री नागेंद्र राय व पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने सहकारी समिति धान संग्रहण केंद्र का भरारी एवं सोन,कुकुरदी कला का - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 21 January 2021

स्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री नागेंद्र राय व पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने सहकारी समिति धान संग्रहण केंद्र का भरारी एवं सोन,कुकुरदी कला का




 मस्तुरीः 21/01/2021मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री नागेंद्र राय  व पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने  सहकारी समिति धान संग्रहण केंद्र का भरारी एवं सोन,कुकुरदी कला का निरीक्षण  व जनसंपर्क किया। 
धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने की मंशा से सबसे पहले भरारी और इसके बाद फिर भरारी, कुकुरदी कला पहुंचे।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने सबसे पहले  भरारी के धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से सौजन्य मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।  ब्लॉक अध्यक्ष ने इस दौरान किसानों से धान खरीदी के बारे में जानकारी ली। ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रम्बधक को  कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। 
पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि किसी किसान को कोई समस्या हो तो उसका निराकरण शीघ्र करें, गिरदावरी त्रुटि या ऑनलाइन प्रविष्टि के कारण किसी किसान का रकबा कम हुआ हो तो उसमें आवश्यक सुधार करें। उपार्जन केन्द्र के  किसानों से रूबरू होते हुए धान खरीदी व्यवस्था को लेकर बात की और उनका हाल-चाल जाना। निरीक्षण के दौरान धान खरीद केंद्र में व्यवस्था शासन प्रशासन के बनाए निर्धारित मानदंडों के अनुरूप सही एवं सुचारू पाया गया।
जनपद उपाध्यक्ष ने दोनो केंद्रों का धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर नमी मापक यंत्र, वजन तौल का अवलोकन किया। साथ ही बिक्री हेतु लाये हुए धान के गुणवत्ता भी निरीक्षण किया। धान खरीदी प्रम्बधक के द्वारा वारदाना कमी की जानकारी दी जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि उच्च अधिकारियों से इस संबंध में बात कर समस्या का जल्द निराकारण किया जाएगा।
इस अवसर मे मुकेश बंजारे, लक्ष्मी भार्गव, अमीत पान्डेय, अनिल कुमार कैवर्त अध्यक्ष न.पं.मल्हार, राजू तिवारी उपस्थित रहे।

Post Top Ad