मस्तुरी- जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन 23 जनवरी को दोपहर12 बजे से 3 बजे तक नगर पंचायत मल्हार मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर , चंद्रशेखर शुक्ला जी, ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय जी,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठजन कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने उपस्थित रहेंगे।
अतः ब्लॉक मस्तुरी के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता हैं की इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहें धन्यवाद।
गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी
